Sunday, March 1

खुद को 24 कैरेट कांग्रेसी बता बोले गुलाम नबी आजाद- 18 कैरेट वाले दे रहे हैं चुनौती

खुद को 24 कैरेट कांग्रेसी बता बोले गुलाम नबी आजाद- 18 कैरेट वाले दे रहे हैं चुनौती


जम्मू  

कांग्रेस के सीनियर नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वे 24 कैरेट कांग्रेसी हैं। कांग्रेस से नाराजगी पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी में सुधार पर भी बात की है।

गुलाम नबी आजाद लगभग पिछले लगभग दो महीने से जम्मू-कश्मीर में जनसभाएं कर रहे हैं और उनके साथ कई सहयोगी भी हैं। जम्मू के बाहरी इलाके खुर के सीमावर्ती इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए आजाद ने कहा कि सुधार एक गतिशील प्रक्रिया है और लोगों के लाभ के लिए यह हर पार्टी, समाज और पूरे देश के लिए जरूरी है।

आजाद ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तरह ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा 'मैं कांग्रेसी हूं। आपसे किसने कहा कि मैं कांग्रेसी नहीं हूं? मैं 24 कैरेट कांग्रेस हूं। अगर 18 कैरेट 24 कैरेट को चुनौती दे रहा है तो क्या फर्क पड़ता है?'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *