Wednesday, March 4

पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे 22 किसान संगठनों ने बनाया नया मोर्चा, आंदोलन खत्म होते ही बिखरा SKM?

पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे 22 किसान संगठनों ने बनाया नया मोर्चा, आंदोलन खत्म होते ही बिखरा SKM?


चंडीगढ़

पंजाब विधानसभा चुनाव में शनिवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने वाले 22 किसान संगठनों ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने संगठन का नाम संयुक्त समाज मोर्चा रखा है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हमें व्यवस्था बदलने की जरूरत है और लोगों से इस मोर्चा का समर्थन करने की अपील करना चाहते हैं।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे पंजाब के 22 किसान संगठनों ने शनिवार को संयुक्त समाज मोर्चा नाम से एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया और घोषणा की कि वे आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में निर्णय इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां लिया।
    
किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया गया है। ये 22 किसान संगठन पंजाब के उन 32 किसान संगठनों में से हैं, जिन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *