Sunday, March 1

जी-तोड़ मेहनत कर बनाया अपना आशियाना, गृहप्रवेश पर शानदार पार्टी के बाद पति-पत्‍नी ने कह दिया दुनिया को अलविदा

जी-तोड़ मेहनत कर बनाया अपना आशियाना, गृहप्रवेश पर शानदार पार्टी के बाद पति-पत्‍नी ने कह दिया दुनिया को अलविदा


लखनऊ
लखनऊ में एक दंपती ने जी तोड़ मेहनत कर अपना मकान बनाया लेकिन गुस्‍से और गृहकलह की वजह से एक दिन भी उसमें रहना नसीब न हुआ। गोमतीनगर विस्तार में नए घर में प्रवेश के बाद हुए विवाद से नाराज होकर साधना मिश्रा (36) ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पत्नी का शव फंदे से लटकते देख पति श्याम किशोर मिश्र (38) ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दंपति के शव कमरे में लटकते देख परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव देर शाम आई पोस्टमार्टम से साधना और श्याम किशोर के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है।

गोण्डा निवासी श्याम किशोर मिश्र ने गंगोत्री विहार में नया मकान बनवाया था। परिवार में पत्नी साधना, बेटा अविनाश और बेटी अदिति हैं। श्याम किशोर ने भाई राम किशोर और ब्रज किशोर के साथ मिल कर नया मकान तैयार कराया था। मंगलवार को गृह प्रवेश था। दिन में पूजा के बाद परिवार नए मकान में शिफ्ट हो गया था। शाम को नया मकान बनवाने की खुशी में दावत थी। जिसमें आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। श्याम किशोर ने शाम के वक्त शराब पी ली थी। जिसके बाद वह आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ आई डांसरों के साथ नाच रहा था। पत्नी साधना को पति की यह हरकत अच्छी नहीं लगी थी। जिसके कारण वह पति को कमरे में चलने के लिए कह रहीं थीं। लेकिन श्याम किशोर इसके लिए तैयार नहीं था। एक बार साधना पति को किसी तरह से कमरे में ले गईं थीं। लेकिन वह कुछ ही देर बाद वापस आ गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर रात पति से दोबारा से विवाद हुआ था। कमरे में बेटा अविनाश और अदिति भी थे। साधना ने डांट कर सुला दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *