Monday, October 19

तेज रफ्तार कार ने बाइक व एक्टिवा को मारी टक्कर, युवती की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक व एक्टिवा को मारी टक्कर, युवती की मौत


रायपुर
होटल ट्रायटोन में आयोजित मिस छग प्रतियोगिता से भाग लेकर दो एक्टिवा में डीडी नगर सेक्टर 4 की रहने वाली चार युवती वापस लौट रही थी कि इससे पहले कार सवार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को ठक्कर मार दी और फिर एक्टिवा को ठक्कर मारने के बाद डिवाडर पर जा चढ़े। इस हादसे में एक्टिवा सवार नीता सिदार की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जबकि तीन सगी बहनें और बाइक सवार एक युवक गंभीर है, सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में कार चालक सोनिक बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा मिनोचा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की आधी रात की है।

तेलीबांधा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल ट्रायटोन में आयोजित मिस छग प्रतियोगिता से भाग लेकर दो एक्टिवा पर डीडी नगर सेक्टर 4 निवासी तीन सगी बहने रसिका पटले, रूपल पटले और रितिका पटले अपनी सहेली नीता सिदार के साथ होटल से इवेंट खत्म होने पर घर जाने के लिए सर्विस रोड से हाईवे से घर लौट रही थीं। तेलीबांधा से वीआइपी चौक तरफ जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने पहले एक बाइक सवार दो युवकों फैजान और लक्की विनोदिया को टक्कर मारी उसके बाद युवतियों की दोनो एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने सभी गंभीर घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टरों ने जांच के बाद नीता सिदार को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद तीनों सगी बहनें और बाइक सवार युवक काफी ऊंचाई तक ऊपर उछल कर सड़क पर गिर गए थे। तीनों सगी बहनों को निजी अस्पताल में उपचार जारी है। डाक्टर के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित कार चालक सोनिक बग्गा को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *