चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह प्रियंका और राहुल के साथ ही रहेंगे, क्योंकि ये दोनों ही खानदानी लोग हैं। साथ ही सिद्धू ने कहा, वह उनके साथ पंजाब के लिए खड़े हैं, राज्य की सत्ता के लिए नहीं। सरकार पुनः आने के बाद अगर शराब 1000 रुपये बिकी, रेत माफिया का राज हुआ तो सिद्धू जिम्मेदारी नहीं लेगा। सिद्धू आज सेक्टर-37 के ला भवन में लोगों के सवालों के जवाब कर दे रहे थे। सिद्धू से जब ये पूछा गया कि अगर पार्टी हाईकमान ने चुनाव जीतने के बाद आपको मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो उनका स्टैंड क्या होगा? इसके जवाब में सिद्धू ने कहा कि अगर वस्तुस्थिति में बदलाव नहीं आया तो वह जिम्मेदारी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू मर जाएगा, लेकिन पंजाब से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका और राहुल के साथ हैं। उनकी सारी बातें मानूंगा, लेकिन पंजाब का हित मेरे लिए सर्वोच्च है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए सिद्धू ने कहा पंजाब ने दुनिया को खेती करना सिखाया। ये दिल्ली वाला पंजाब को सिखाएगा। दिल्ली में जब केजरीवाल की सरकार आई थी तो 7000 टीचरों की पोस्ट खाली होती थी, आज 19000 पोस्ट खाली हैं। 15 दिन का कांट्रेक्ट कर रहे हैं।

