Sunday, March 1

VD शर्मा होशंगाबाद पहुंचे, उन्होंने कहा विस्तारक योजना में बड़े नेताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका

VD शर्मा होशंगाबाद पहुंचे, उन्होंने कहा विस्तारक योजना में बड़े नेताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका


भोपाल
भाजपा की बीस जनवरी से शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका तय की जा रही है। इसी के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जिलों के दौरे कर पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल विस्तारक, मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेने जा रहे हैं। जिलों में प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ भी बैठकें कर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।

साथ ही संगठन के विस्तार में उनकी भागीदारी पर चर्चा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज इसी के चलते झाबुआ, मंदसौर, नीमच के बाद होशंगाबाद जिले के प्रवास पर हैं। वहां इन सभी नेताओं की बैठक में वे शामिल हो रहे हैं। इसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअली चर्चा की।

भारत स्टैंड विद मोदी का हस्ताक्षर अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए भाजपा मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों के हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा होशंगाबाद में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *