Thursday, April 16

मुंबई के तीन शूटर राजधानी से गिरफ्तार

मुंबई के तीन शूटर राजधानी से गिरफ्तार


रायपुर
दो सप्ताह पूर्व मुंबई में फायरिंग कर अवैध वसूली करने वाले तीन कुख्याल शूटरो को मुंबई पुलिस टीम ने रायपुर पुलिस के सहयोग से तेलीबाधा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 6 जनवरी को 3 शातिर शूटरों ने मुंबई में फायरिंग कर अवैध वसूली की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी तेलीबांधा इलाके के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छुपे हुए है। इसकी जानकारी  मिलते ही मुंबई पुलिस रायपुर पहुँची, और तेलीबांधा पुलिस के साथ मिलकर  संयुक्त आभियान चलाया।

पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर मुख्य आरोपी शहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।शातिर सभी आरोपी मुंबई के गोवंडी इलाके के निवासी है। आरोपियों के विरुद्ध मुंबई के देवानार थाना में हत्या का प्रयास की धारा 307, हवाई फायर, अवैध वसूली की धारा 384 के समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपियों को जिला कोर्ट मे पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *