Sunday, March 1

राजस्थान में 10157 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा मई-जून में

राजस्थान में 10157 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा मई-जून में


नई दिल्ली
राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के 10157 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मई और जून में करवाने का फैसला लिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को इस वर्ष की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इनमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा भी शामिल है।  राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग जनवरी के पहले सप्ताह में ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती नियम की अधिसूचना जारी कर चुका है। हालांकि अभी चयन बोर्ड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

बहुत जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) 10157 कंप्यूटर अनुदेशकों के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने वाला है। ये भर्ती स्थायी होंगी। आपको बता दें कि पहले गहलोत सरकार ने संविदा के आधार पर ही कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया था लेकिन विरोध प्रदर्शन होने के बाद राज्य सरकार ने इन पदों पर स्थाई भर्तियां निकालने की मांग मान ली थी।

जल्द ही राजस्थान कंप्यूटर टीचर के बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर आंसर की 553 पदों पर भर्ती की जाएगी। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिला स्तर पर पे मेट्रिक्स लेवल एल-8 में लगाए जाएंगे। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक राज्य स्तर पर लेवल एल-10 में भर्ती किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *