Monday, October 19

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 : हिन्दी की तैयारी में शुद्धता, लिखावट और व्याकरण पर दें पूरा ध्यान

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 : हिन्दी की तैयारी में शुद्धता, लिखावट और व्याकरण पर दें पूरा ध्यान


 पटना

बिहार बोर्ड इंटर हिन्दी की तैयारी में शुद्धता, लिखावट और व्याकरण पर पूरा ध्यान दें। क्योंकि हिन्दी में शुद्धता पर भी अंक मिलते हैं। व्याकरण की बेहतर तैयारी करें। इससे वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाते हैं। ये सलाह महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय खुशरूपुर की शिक्षिका डॉ. अंकिता कुमारी ने इंटर परीक्षार्थियों को दी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान डॉ. अंकिता ने बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में पाठ्य पुस्तक के लेखक परिचय, गद्य की विधाएं एवं पाठ के भीतर से सवाल पूछे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निबंध लेखन में क्रमिक तरीके से विषय का परिचय लिखें। संबंधित विषय का परिचय देने के बाद भूमिका दें, इसके बाद उसका विस्तार करें।

निबंध में कोरोना महामारी, जलजीवन हरियाली, आजादी का अमृत महोत्सव, मेरे प्रिय शिक्षक, मेरा प्रिय खेल, मेरा प्रिय पुस्तक, आत्मनिर्भर भारत आदि विषय की तैयारी अवश्य कर लें। संक्षेपण में अक्सर छात्र शीर्षक देना भूल जाते है। इसका ख्याल रखें।

हिन्दी की तैयारी में रखें इन बातों का रखें विशेष ख्याल
– हर दिन एक घंटा लिखने का अभ्यास करें
– बोर्ड द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र का नियमित अभ्यास करें
– निबंध, संक्षेपण लिखने का अभ्यास हर दिन करें
– वस्तुनिष्ठ प्रश्न को हल करने के लिए हर पाठ को अच्छे से पढ़ें
– औपचारिक और अनौपचारिक दोनों पत्र की तैयारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *