Sunday, March 1

रोड शो के दौरान आज अटारी में भगवंत मान पर हमला

रोड शो के दौरान आज अटारी में भगवंत मान पर हमला


अमृतसर
 पंजाब में जहां विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन सियासी माहौल पूरी तरह से गरम है। इसी दौरान आज अटारी हलके में चुनाव प्रचार दौरान आम आदमी पार्टी के सी.एम. फेस भगवंत मान के ऊपर हमला होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान द्वारा आज अटारी हलके में रोड शो निकाला जा रहा था, जिस दौरान उनके यह हमला हुआ है। उनके मुंह पर कोई नुकीली चीज मारी गई है। भगवंत मान के चेहरे पर किसी चीज से प्रहार किया गया है, जिससे भगवंत मान घायल हो गए और कुछ देरी के लिए गाड़ी के अंदर बैठ गए। हमला होने के कुछ देर बाद भगवंत मान ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। बता दें कि भगवंत मान पर रोड शो के दौरान पहले फूलों की वर्षा की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा नुकीली चीज मार दी गई।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान सी.एम. चेहरा घोषित किया गया है। पंजाब में अकेले भगवंत मान ही एक ऐसा चेहरा हैं, जिनके बल पर आम आदमी पार्टी राज्य में चुनाव लडऩे जा रही है। वहीं भगवंत मान के ऊपर हुए हमले की लोगों द्वारा कडी निन्दा की गई है। लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार करना हर उम्मीदवार का हक होता है और अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह कहीं भी आ-जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *