Monday, March 2

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त


वाराणसी
 जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) की शुक्रवार को कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मनोज सिन्हा बाल-बाल बच गए। हादसा उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाहरी इलाके में तब हुआ जब वो अपनी कार से जा रहे थे।

नियंत्रित होकर एक लोहे के खंभे से टकरा गई कार
मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल अपने गृहनगर गाजीपुर जा रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जाता है कि उनकी कार राजघाट पुल (मालवीय पुल) की ढलान पर अनियंत्रित होकर एक लोहे के खंभे से टकरा गई। इसमें कार का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक टायर भी पंचर हो गया।

दूसरी कार में बैठकर रवाना हुए मनोज सिन्हा
हादसे की जानकारी मिलते ही पास में ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में मनोज सिन्हा एक अन्य कार से अपने गृहनगर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *