Tuesday, October 20

कोरोना के कारण प्रति व्यक्ति आय 3811 रुपए कम हो गई

कोरोना के कारण प्रति व्यक्ति आय 3811 रुपए कम हो गई


भोपाल
कोरोना महामारी से मध्यप्रदेश की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित तो हुई ही है प्रति व्यक्ति आय में भी 3811 रुपए की गिरावट आई है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश की प्रति व्यक्ति आय से भी काफी पीछे रह गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधायक हर्ष विजय गेहलोत के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश में वर्ष 19-20 की तुलना में 20-21 में स्थिर भाव पर प्रति व्यक्ति आय में  6.123 प्रतिशत गिरावट आई है।

प्रदेश की वर्ष 20-21 मे प्रति व्यक्ति आय  58 हजार 425 रुपए अनुमानित है। जबकि इसी अवधि में देश की प्रति व्यक्ति आय 85 हजार 929 रुपए अनुमानित है। इस तरह प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश की प्रति व्यक्ति आय से भी कम हो गई है। कोरोना महामारी के कारण  वर्ष 19-20 की अपेक्षा राजस्व प्राप्तियों में भी सात प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *