Monday, March 2

रतलाम में अपराधियों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रतलाम में अपराधियों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र


रतलाम
 शहर में आदतन अपराधियों व सटोरियों के खिलाफ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मोहन नगर में शाम करीब पौने चार बजे विभिन्न मामलों के आरोपित सड्डू लाला के मकान पर दल पहुंचा। बिजली सप्लाय बंद करने के बाद दल ने बुलडोजर की मदद से तीन मंजिला मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में मकान को धराशायी कर दिया गया।

मकान तोड़ने के लिए दल के पहुंचने पर वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। दल ने आसपास के रास्तों ओर बैरिकेट्स लगाकर पहले यातायात रोका। उसके बाद बिजली के पोल पर एक कर्मचारी चढ़ा। उसने बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद बुलडोजर ने पंजा चलाकर मकान तोड़न शुरू किया।

दल में सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान, नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारी, औधोगिक क्षेत्र थाना के टीआइ ओपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2022 को भाटो का वास क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद से मकान तोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। अब तक शहर के अलग अलग क्षेत्रो में आदतन अपराधियो, सटोरियों व गुंडे बदमाशो के करीब डेढ दर्जन से अवैध निर्माण, गुमटियों व गोदाम तोड़े जा चुके है।

प्रशासन द्वारा शुरू की गई मुहिम से गुंडे, बदमाशो, जुआरियों व आदतन अपराधियों में दहशत है। कई आरोपित शहर छोड़कर चले गए है। हर दिन प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह होते ही लोग यह पता लगाने का प्रयास करते है कि आज किस क्षेत्र में किसके मकान को तोड़ने का नम्बर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *