Sunday, March 1

भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में चीन सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक, मसीहा बन पहुंची सेना

भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में चीन सीमा के पास फंसे हजार से ज्यादा पर्यटक, मसीहा बन पहुंची सेना


सिलीगुड़ी

पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा के पास क्रिसमस पर छुट्टी मनाने पहुंचे एक हजार से अधिक पर्यटकों की जान आफत में फंस गई। नाथुला में चांगू झील के पास भारी बर्फबारी की वजह पर्यटकों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया। सेना यहां मसीहा बनकर पहुंची और बेहद मुश्किल ऑपरेशन के जरिए सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारी बर्फबारी की वजह से सिक्किम के चांगू झील के पास सैकड़ों की संख्या में पर्यटक काफी देर तक फंसे रहे।  भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को जवाहर लाल नेहरू रोड बंद हो गया। इसके बाद सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने उन्हें बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह दी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मौसम में मामूली सुधार हुआ है। पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में मदद की।  

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक बचाव अभियान जारी था और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान चीन से लगती भारत की सीमा के नजदीक सोंगमो या चांगू झील घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों में 250 लोग कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, 28 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पूर्वी सिक्किम में नाथुला के पास, जोकि चीन सीमा के नजदीक है, भारी बर्फबारी की वजह से 1027 पर्यटक फंस गए थे। सेना ने इन्हें यहां से निकाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *