भोपाल. राजधानी में नेताओं की भाषा उपचुनाव से पहले एक बार फिर अभद्र हो गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ की गई बयानबाजी का पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जवाब दिया है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि रामेश्वर शर्मा तो खुद सपोले हैं। मंत्री बनने की चाह में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी रामेश्वर इतने बड़े नेता नहीं हुए है कि वो दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करें। वो कितना भी मक्खन लगा ले मंत्री नहीं बनने वाले हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सांप बताया था। कहा था दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले सांप हैं। सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर राजनीति करने बिल से बाहर आते हैं और फिर बिल में जाकर बैठ जाते हैं।

