अधिकारी आए स्मार्ट मीटर की तारीफ करने, लेकिन गांववालों ने मीटर ही उखाड़ फेंके — 129 परिवारों का विरोध
अलीगढ़
जिरौली डोर गांव में बिजली विभाग की टीम के साथ मंगलवार को ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया और उन्हें खरीखोटी सुनाई। विरोध के चलते गांव से टीम वापस लौट आई।










