Monday, March 2

झाड़ियों के पास तेंदुआ मृत हालत में मिला, वन विभाग जाँच में जुटा

झाड़ियों के पास तेंदुआ मृत हालत में मिला, वन विभाग जाँच में जुटा


जबलपुर
 सिहोरा वन परीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरदा बीट के कुर्रो पिपरिया गांव में एक खेत के बाजू में झाड़ियों के पास तेंदुए का शव (Leopard dead body) मिला है, शव मिलने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा, प्रारंभिक जांच में मृत तेंदुए की उम्र करीब 6 साल के लगभग वयस्क नर बताई जा रही है। मृत तेंदुए के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए का शिकार नहीं हुआ। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम वेटरनरी कॉलेज में किया गया है।

एसडीओ वन विभाग मुकेश पटेल  ने बताया कि श्याम शुक्ला ने सूचना दी कि कुर्रो पिपरिया गांव के पास उनके खेत के बाजू में झाड़ियों के पास एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा है, तेंदुए के मृत मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। अमले ने देखा कि झाड़ियों के पास एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा था।

तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग का अमला राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान भी चलाया था, वन विभाग के अमले ने शव का परीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि मृतक नर तेंदुए की उम्र करीब 6 साल के लगभग है,तेंदुए के शरीर पर कोई भी चोट के निशान वन विभाग के अमले को नहीं मिले, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि तेंदुए का शिकार नहीं किया गया है।  वन विभाग मौत का कारण तलाश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *