नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से खुद को पंजाब में सीएम पद के दावेदार के रूप में पेश किया है। रायकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब माडल लेकर आएंगे और राज्य को आर्थिक स्थिति से उबारेंगे। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। राज्य कर्ज में डूबा है, ऐसे में पंजाब में चोरी रोकनी होगी। सिद्धू ने कहा कि पंजाब कृषि बहुल देश है ऐसे में हम यहां पंजाब माडल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हम पंजाब माडल में किसानों को दलहन, सरसों पर एमएसपी देगी। इसके साथ ही किसान राज्य सरकार के वेयर हाउसों में अपना अनाज स्टोर कर सकेंगे।
केजरीवाल को बताया झूठा
इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष चन्नी ने रायकोट में रैली सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई चन्नी ने बिजली सस्ती की है, यह अच्छा कदम है जिसका फायदा राज्य के किसानों को होगा। इस मौके पर उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने केजरीवाल को झूठा करार दिया।
पंजाब कांग्रेस प्रधान सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि लुधियाना में एयरपोर्ट बनाने की जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही हलवारा में एयरपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि यह हमारी उपलब्धियों को भुनाने की कोशिश हो रही है। ये लोग सिर्फ बयानबाजी ही करते हैं, जबकि पंजाब को कांग्रेस ही सुधार सकती है।

