Monday, March 2

स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के शामिल पर्यटक स्थलों की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा : पर्यटन मंत्री

स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के शामिल पर्यटक स्थलों की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा : पर्यटन मंत्री


जयपुर। पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के शामिल पर्यटन स्थलों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाएगा।

श्री सिंह ने प्रश्नकाल में विधायक श्री वासुदेव देवनानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत सम्मिलित किए गए प्रदेश के मंदिरों किलों एवं पर्यटक स्थलों की सूची सदन के पटल पर रखी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को उक्त स्थलों के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृत राशि का स्थलवार विवरण भी सदन के पटल पर रखा। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत राशि में से स्थलवार व्यय की गई एवं शेष राशि का विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *