Tuesday, October 20

15 जून से दोबारा लॉकडाउन वाली खबर है झूठी, सरकार ने नकारा

15 जून से दोबारा लॉकडाउन वाली खबर है झूठी, सरकार ने नकारा


भोपाल।(न्यूज डेस्क) सरकार ने कहा है कि जब 30 जून तक की गाइडलाइन जारी हो चुकी है तो 15 जून को दोबारा लॉकडाउन होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वहीं केन्द्रीय मंत्रालय की वेबसाइट और ट्वीटर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है, और ना ही गृहमंत्रालय की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है और 15 जून से लॉकडाउन लागू करने वाला संबंधी कोई नोटिस जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

वहीं 30 मई को गृह मंत्रालय के ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया है जिसमें कंटेमेंट एरिया में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश की जानकारी दी गई है। लेकिन देश में दौबारा लॉकडाउन लागू करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंटेनमेंट एरिया में लॉकडाउन बढाने वाले आदेश का ही गलत अर्थ निकाल लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *