किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में RAM की कैपेसिटी काफी इंपोर्टेंट होती है। ज्यादा कैसेपिटी के रैम से हाई स्पीड मिलती है साथ ही ग्राफिक और फोटो-वीडियो एडिटिंग भी हाई स्पीड के साथ की जा सकती है। रैम प्रॉसेसिंग की स्पीड को बढ़ाता है। आप भी अपने लिए एक नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं जिसमें ज्यादा कैपेसिटी का रैम हो तो यहां हम आपको 8GB RAM Laptop की जानकारी देंगे।
हाई कैपेसिटी रैम होने के बावजूद यह लैपटॉप महंगे नहीं हैं। आप हैवी डिस्काउंट के साथ इन्हें ऑनलाइन ले सकते हैं। हाई कैपेसिटी रैम के अलावा इनमें बड़ी स्क्रीन, हाई स्पीड प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Dell 15 (2021) Laptop i3-1115G4, 8GB, 256GB SSD :
यह लाइटवेट और एडवांस फीचर्स वाला Laptop है। इसमें 8GB RAM के साथ ही 11th Gen Core i3 प्रॉसेसर है जिससे 4.1 GHz की हाई स्पीड मिलती है। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी, एंटी ग्लेयर स्क्रीन मिलती है। एक खास सुविधा यह भी दी गई है कि विंडोज 11 आने पर इसे फ्री में अपग्रेड किया जा सकेगा।
Lenovo IdeaPad Slim 3 10th Gen :
यह प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स वाला लैपटॉप है जो काफी लाइटवेट भी है। इसका वजन सिर्फ 1.7 किलोग्राम है। इसमें 8GB RAM और 1 TB HDD स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही 1920 X 1080 पिक्लेस रिजोलुशन के साथ 15.6 इंच का फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है। लाइफ टाइम वैलिडिटी के साथ प्री-लोडेड विंडोज 10 भी है।
HP 15 AMD Ryzen 5 5500U 15.6 inch :
इस बेस्ट पर्फॉर्मिंग Laptop में 8GB RAM दिया गया है जिसे आप 16GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसके साथ ही 512 GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है और रफ इस्तेमाल पर भी सालों-साल चलती है। इसमें Ryzen 5 प्रॉसेसर है जिससे 4 GHz तक की हाई स्पीड मिलती है। गेमिंग या हैवी वर्क के लिए यह काफी शानदार लैपटॉप है।
ASUS 14 Intel Core i3-10110U 10th Gen 14-inch :
यह बेहद किफायती कीमत में मिल रहा ड्यूरेबल और एडवांस फीचर्स वाला लैपटॉप है। इसमें हाई स्पीड Core i3 प्रॉसेसर और 8GB RAM दिया गया है। इससे काफी तेज स्पीड मिलती है और आप कोई भी काम फास्ट कर पाते हैं। इसमें 14 इंच का एंटी ग्लेयर, आईपीएस डिस्प्ले है। इसका वजन सिर्फ 1.60 किलोग्राम है। ऑनलाइन वर्क के लिए यह बढ़िया रहेगा।

