Monday, October 19

उच्च शिक्षा विभाग: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू, 20 माह बाद ऑफलाइन होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं

उच्च शिक्षा विभाग: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू, 20 माह बाद ऑफलाइन होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं


इंदौर
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का सिलसिला 16 दिसंबर से शुरू हाे रहा है। 20 माह बाद अॉफलाइन परीक्षा हाे रही है। शुरुआत बीबीए-बीसीए तीसरे-पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा से हाे रही है। यह 16 दिसंबर से हाेगी। फिर 22 से पीजी तीसरे सेमेस्टर की चलेंगी। इन परीक्षाओं में काेविड गाइड लाइन का पूरा पालन हाेगा। हर सेंटर पर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही छात्र बैठेंगे। इसी के चलते यूनिवर्सिटी इस बार परीक्षा सेंटर बढ़ाने जा रही है।

इस बार डीएवीवी के दायरे में कुल 120 के बजाय 150 सेंटर बनेंगे। इंदाैर में ही 80 के बजाय 92 से 95 तक सेंटर बनाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक कॉलेजाें काे सीट क्षमता बताने काे कहा गया है।

इसके लिए उन्हें गूगल फॉर्म भरने काे कहा गया था। 30 नवंबर की शाम सारे कॉलेजाें काे कुल छात्र संख्या की क्षमता बताना हाेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार 50 फीसदी क्षमता ही तय की है, इसलिए सेंटर बढ़ा रहे हैं। काेविड गाइड लाइन का भी पूरा पालन हाेगा। पिछले साल 20 मार्च तक यूजी फाइनल की परीक्षाएं चल रही थीं। उसके बाद लॉकडाउन लग गया।

वही उच्च शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कालेजों और विश्वविद्यालयों में आफलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इसी के तहत राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(आरजीपीवी) में दो साल बाद आफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो साल से परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति और आनलाइन परीक्षा लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में स्थिति नियंत्रण में आता देखते आरजीपीवी ने आफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा कराने के लिए आरजीपीवी ने शासन से अनुमति मांगी है।

आरजीपीवी दो से आठ दिसंबर तक प्रैक्टिकल कराएगा। इसके बाद नौ दिसंबर से आफलाइन परीक्षा शुरू हो जाएंगे। आरजीपीवी ने परीक्षाओं के कार्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल दो से आठ दिसंबर तक होंगे। सभी प्रैक्टिकल कालेजों में आफलाइन ही आयोजित कराए जाएंगे। वहीं इसके बाद नौ दिसंबर से आफलाइन थ्योरी परीक्षा शुरू कर दिए जाएंगे। परीक्षा का समय सुबह दस से दोपहर एक बजे तक का रखा गया है। वहीं सोमवार को आफलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद कोटवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कुलपति कक्ष का घेराव किया। कुलपित प्रो सुनील गुप्ता ने विद्यार्थियों ाको आश्वासन दिया कि उनके हित में निर्णय किया जाएगा।

ऐसे हाेंगी परीक्षाएं

  • गेट पर ही छात्र का टेंपरेचर चेक हाेगा।
  • बिना मास्क एंट्री नहीं दी जाएगी जाे मास्क पहनकर नहीं आएगा, उन्हें सेंटर की तरफ से मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
  • काेविड पॉजिटिव छात्रों के लिए अलग सेंटर बनाने की तैयारी है। कॉलेजाें काे एक कक्ष अलग से रिजर्व रखने काे कहा जाएगा।
  • 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्राें काे वैक्सीन का कम से कम एक डाेज अनिवार्य लगा हाेना चाहिए। दूसरा डाेज भी लगवाना हाेगा।

इसके बाद एमबीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हाेंगी। बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी साथ ही कराने की तैयारी है। 30 दिसंबर इसके लिए तय की गई है। इसी दिन से परीक्षा शुरू हाेगी, क्याेंकि 28 तक सीएस-सीए व अन्य परीक्षाएं चलेंगी। ऐसे में तारीखों का टकराव हाेगा। इसी कारण परीक्षा 30 या 31 दिसंबर से शुरू हाेगी।

इधर, बीकॉम, बीए व बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षाएं मार्च में हाेंगी। सेकंड ईयर की परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में हाेंगी। चूंकि फर्स्ट ईयर में नई एजुकेशन पॉलिसी लागू है, इसलिए सारी तैयारी उसी हिसाब से करना हाेगी। यह परीक्षा मई प्रथम सप्ताह में हाेगी।

इनका कहना
100 फीसदी क्षमता के साथ कॉलेज खुलने के साथ ही ऑफलाइन परीक्षा की अनुमति मिल गई थी, लेकिन काेविड के ताजा हालाताें के बाद नई परिस्थिति बन गई है। ऐसे में एक बार शासन से मार्गदर्शन लेंगे।
डॉ. अशेष तिवारी, परीक्षा नियंत्रक, डीएवीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *