Monday, October 26

आज दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी …..

आज दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी …..


नईदिल्ली
 दिल्ली के दक्षिण जिले में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को बम होने की सूचना आई है। दिल्ली पुलिस को सोमवार को एक ईमेल मिला जिसमें दक्षिण दिल्ली में स्थित एक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मिले ईमेल में सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और बम निष्क्रिय करने वाला दस्ता और खोजी कुत्तों का दस्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर को खाली करवाकर उसकी गहन तलाशी ली गई। हालांकि, वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि यह किसी की शरारत मालूम होती है। उन्होंने कहा कि ईमेल की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
 

पुलिस ने बताया कि वहां किसी भी तरह का कोई बम नहीं मिला है।  हीं अब  साइबर सेल की मदद से अब पुलिस ये धमकी भरा मेल भेजने वाले को ढूंढने में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *