Thursday, April 16

ग्वालियर में आर्मी एरिया के फौजी का शव फंदे पर लटका मिला

ग्वालियर में आर्मी एरिया के फौजी का शव फंदे पर लटका मिला


ग्वालियर
ग्वालियर में शनिवार को फौजी ने फांसी लगा ली। सुबह जब उसके साथी जागे, तो फौजी बैरक में नहीं था। साथियों ने तलाश शुरू की, तो दो घंटे बाद बैरक के पीछे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौजी के मोबाइल, दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। जांच में पता चला है कि फौजी बिहार का रहने वाला था। वहां अपने ही गांव की युवती से उसका अफेयर था।

बिहार की रहने वाली 20 वर्षीय मनीष पुत्र चेतनारायण सिंह आर्मी जवान था। पिछले दो माह से उसकी तैनाती ग्वालियर में थी। शुक्रवार रात वह खाना खाकर बैरक के रूम में सो गया था। शनिवार सुबह छह बजे जवानों की फाइलिंग हुई, तो वह गायब दिखा। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी यूनिट के साथी भी उसे तलाशने में जुट गए।

करीब दो घंटे बाद बैरक के पीछे जंगल में झाड़ियों के पीछे मनीष नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निगरानी में लेकर जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पड़ताल में पता चला है कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह काफी परेशान था।

देर रात तक बात की थी
पड़ताल में पुलिस को यह भी पता लगा है कि फौजी ने देर रात तक फोन पर किसी से बात की थी। उसके बाद वह रूम में सोने चला गया था। सुबह से जब नहीं मिला, तो तलाश शुरू की। घटना का पता लगा। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। परिजन को घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *