Tuesday, October 20

दीप सिद्धू के घर के बाहर भीड़ ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

दीप सिद्धू के घर के बाहर भीड़ ने लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे


 लुधियाना
  
दीप सिद्धू का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद लुधियाना लाया गया है. थोड़ी देर बाद दीप सिद्धू का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उधर, डेड बॉडी के लुधियाना पहुंचते ही दीप सिद्धू के घर के बाहर शरारती तत्वों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

दीप सिद्धू का पार्थिव शरीर जैसे ही लुधियाना उनके घर लाया गया. घर के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई. इस दौरान वहां धक्का-मुक्की वाला माहौल बन गया. दीप सिद्धू के प्रशासकों ने दीप सिद्धू के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की. साथ ही खालिस्तान से संबंधित नारेबाजी भी की.

उधर, दीप सिद्धू के परिजनों के मुताबिक, दीप सिद्धू की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ क्या अनहोनी हो गई है. मौसा साधु सिंह ने बताया कि पहले पेशे से वकील दीप सिद्धू मुंबई में वकालत करते थे और बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के सम्पर्क में आने के बाद उनका फिल्मों की तरफ भी रुझान हो गया था. अभिनय करने के साथ-साथ वो फिल्मों के निर्माण से भी जुड़े रहें. दीप सिद्धू शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी है जो अपनी मां के साथ मुंबई में ही रहती है.

दीप सिद्धू के घर के बाहर जुटी भीड़.

बता दें कि सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो चुकी है. कुंडली थानाक्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ था. इस वक्त दीप सिद्धू अपनी कार खुद चला रहे थे और KMP एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे. इसी दौरान खरखौदा के पास उनका एक्सीडेंट हुआ. दीप सिद्धू लाल किले हिंसा मामले में आरोपी थे और कई राजनीतिक पार्टियों से भी उनकी अनबन की बातें सामने आ रहीं हैं. उनके परिजनों और दोस्तों ने इस हादसे को साजिश करार दिया है. हालांकि, सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि अभी इस मामले की जांच हादसा मानकर ही की जा रही है. अज्ञात ड्राइवर पर भी केस दर्ज हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *