Monday, March 2

जेईई मेन 2022 के दोनों पेपर का सिलेबस जारी

जेईई मेन 2022 के दोनों पेपर का सिलेबस जारी


 पटना
जेईई मेन 2022 के दोनों पेपर का सिलेबस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है। जेईई मेन सिलेबस 2022 को देखकर छात्र और भी बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ एनटीए ने पिछले साल के पेपर को भी देखने का सलाह छात्रों को दिया है।

पेपर 1 बीटेक और बीई के लिए है। वहीं, पेपर टू बीऑर्क व बी प्लानिंग के लिए है। जारी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जेईई मेन 2022 का सिलेबस भी अन्य सत्रों की तरह ही है। जेईई मेन के सभी प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित रहेंगे।

11वीं और 12वीं से आधे-आधे प्रश्न पूछे जायेंगे। एनसीईआरटी 12वीं से समाधान और 11वीं से सॉल्यूशन के प्रश्न पूछे जायेंगे। जेईई मेन अप्रैल और मई के लिए फॉर्म भराने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *