Thursday, April 16

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा


दतिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीतांबरा माता के दर्शन करने बुधवार को दतिया आए। करीब 28 मिनट तक मंदिर में रहे सिंह ने राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक स्वस्तिवाचन के साथ मां की पूजा की। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी और झांसी सदर विधायक रवि शर्मा को मंदिर में अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे पहले वे ग्वालियर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आए।

यहां से हेलिकॉप्टर से झांसी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2021 में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर शामिल होने गए। झांसी से वे कार से दतिया आए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दतिया में राष्ट्र रक्षा का यज्ञ किया। रक्षा मंत्री की अगवानी करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी झांसी गए थे। रक्षा मंत्री और गृहमंत्री मिश्रा माता के दर्शन करने मंदिर के अंदर गए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पीतांबरा मंदिर पहुंचे और 12 बजकर 18 मिनट पर तक मंदिर में पूजन अर्चन करते रहे। संकल्प लेकर राष्ट्र रक्षार्थ अनुष्ठान किया और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। यहां पर पीतांबरा मंदिर पीठ ट्रस्ट के संस्कृत पाठशाला के पंडे-पुजारियों ने अपने शिष्यों के साथ उनका स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। मंदिर के सेवक मोनू तिवारी ने बताया कि सिंह मंदिर में 11 बजकर 45 पर माई के गर्भ के बाहर आ गए थे। इस दौरान 10 मिनट तक स्वस्तिवाचन के साथ मां की पूजा की। पीतांबरा मंदिर से बाहर जाते समय सिंह ने बाहर खड़े भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पूरे समय बेहद अफरा-तफरी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *